दानापुर : मॉडल घाट बनेगा दानापुर का नासरीगंज घाट

0
169
- sponsored -

जिलाधिकारी, पटना के निर्देशानुसार नासरीगंज घाट को मॉडल घाट के तर्ज पर विकसित करने की प्रस्तावित योजना के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) के तैयारी हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर द्वारा नासरीगंज घाट का स्थल निरीक्षण किया गया एवं घाट के निकटस्थ स्थानों का मुयायना किया गया। प्रस्तावित परियोजना में गंगा आरती के लिए स्टैंड का निर्माण, पर्यटकों के लिए उपयुक्त व्यवस्था, वेंडिंग जोन, कैफेटेरिया, पार्किंग स्थल एवं लाइट एंड साउंड शो जैसी चीज शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय क्षेत्र अभियांत्रिकी संगठन के कार्यपालक अभियंता एवं आर्किटेक्ट, नगर परिषद, दानापुर के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दानापुर, अंचलाधिकारी, दानापुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- sponsored -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम लिखे