- sponsored -
राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में राजभवन के राजेन्द्र मंडप में रात्रि भोज का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं अन्य मंत्रीगण, बिहार विधान परिषद्् के सभापति
श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री अवध बिहारी चौधरी, बिहार के सांसदगण, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगण, पटना में पदस्थापित केन्द्र सरकार के पदाधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने सभी आमंत्रित महानुभावों के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
- sponsored -