पटना। जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला के रिहर्सल में आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना संयज कुमार अग्रवाल ने लिया भाग। आयुक्त ने बताया कि मानव श्रृंखला में बच्चे, नौजवानों, महिलाओं, पुरूषों, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों में भाग लेने के लिए है भाड़ी उत्साह। आयुक्त ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली एक ऐसा कार्यक्रम है, जो आने वाली पीढ़ी की भविष्य को सुरक्षित रखेगा। आयुक्त ने बताया कि पूरे पटना प्रमंडल में लगभग 2750 कि0मी0 में बनेगी मावन श्रृंखला। पटना जिला में 708 कि0मी0 में बनेगी मानव श्रृंखला। आयुक्त ने बताया कि मावन श्रृंखला के रिहर्सल में गांधी मैदान, पटना में बनायी गयी है, बिहार का नक्शा। मानव श्रृंखला में करीब 4800 लोगों ने भाग लिया। आयुक्त ने बताया कि गांधी मैदान इस आयोजन का मुख्य केन्द्र बिन्दु है। गांधी मैदान में दिनांक-19.01.2020 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मानव श्रृंखला में भाग लिया जाना प्रस्तावित है। गांधी मैदान में बनायी गयी मानव श्रृंखला के द्वारा बिहार का नक्शा, बिहार का नक्शा से सभी दिशाओं के लिए मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा, जो सीमावर्ती जिलों की सीमा होते हुए राज्य के अन्य जिला तक जायेगा। आयुक्त ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक-19.01.2020 को राज्य व्यापी मानव श्रृंखला का कार्यक्रम आयोजित है। उक्त क्रम में पटना जिला में मेन रूट, सब रूट एवं अन्य रूट मिलाकर कुल 708 कि0मी0 की दूरी में मानव श्रृंखला बनाया जाना है। पटना जिले का मेन रूट राजेन्द्र पुल(मोकामा) से कोईलवर पुल, बिहटा तक कुल 167 कि0मी0 है। सब रूट 256 कि0मी0 तथा अन्य रूट 285 कि0मी0 है। आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक कि0मी0 पर एक सेक्टर बनाया गया है, जिसमें एक सेक्टर पदाधिकारी एवं एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 200-200 मीटर पर सब सेक्टर होगा, जिसमें एक कोडिनेटर एवं एक सब कोडिनेटर की प्रतिनियुक्त की गई है। आयुक्त ने बताया कि आज गाँधी मैदान के अंदर मानव श्रृंखला का निर्माण में 5000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मानव श्रृंखला से ही बिहार का नक्शा बनाया गया। आयुक्त ने बताया कि मानव श्रृंखला गाँधी मैदान गेट नं0-01 से फ्रेजर रोड, डाकबंगला, बेली रोड, सगुना मोड़, दानापुर केन्द्र आरा गोलम्बर, मनेर, बिहटा होते हुए भोजपुर जिले की सीमा तक। गेट नं0-07 से अशोक राजपथ दीदारगंज, फतुहाॅ, खुशरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, पंडारक, मोकामा होते हुए राजेन्द्र पुल तक। गेट नं0-05 से दीघा रोड होते हुए आरा गोलम्बर दानापुर कैन्ट के समीप मेन रूट की मानव श्रृंखला तक। गेट नं0-10 से एक्जिविशन रोड फ्लाई ओवर से कंकड़बाग, पुराना बाईपास होते हुए जीरो माईल तक एवं वहाँ से महात्मा गाँधी सेतु पीपा पुल (वैशाली जिला की सीमा) तक तथा पटना-गया रोड में सम्पतचक होते हुए जहानाबाद जिले की सीमा में मिलेगी। आयुक्त ने बताया कि इसमें एक से चार वर्ग तक के बच्चे अपने स्कूल के कैम्पस में ही मानव श्रृंखला बनायेंगे। वर्ग पांच के उपर के सभी बच्चों में मानव श्रृंखला में भाग लेने का गजब उत्साह है। मानव श्रृंखला के दिन गांधी मैदान में श्रृंखला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भाग लने के लिए कैप एवं प्ले कार्ड दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले लोगों को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए प्रत्येक कि0मी0 पर ए0एन0एम0/चिकित्सा कर्मियों के नेतृत्व में मेडिकल कैम्प की स्थापना प्राथमिक उपचार सहित जीवन रक्षक दवाओं के साथ की जा रही है। सड़क के किनारे जगह-जगह शौचालयों की व्यवस्था की गई है। आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक कि0मी0 पर पीने की पानी की व्यवस्था की जा रही है।पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सेक्टर पदाधिकारी, कोडिनेटर एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आयुक्त ने बताया कि कला जत्था द्वारा ‘‘बचा सके तो बचा ले अपने जीवन की खुशहारी रे बंधु जन-जीवन-हरियाली वरना एक दिन रूक जायेगी सांसों की प्रणाली’’, ‘‘धरती माँ की यही पुकार बंद करो यह अत्याचार पेड़ लगाओ जल बचाओं हरियाली लाओ’’, ‘‘आ-आ पानी जल-जीवन-हरियाली जीवन का एक मूल मंत्र है जल-जीवन-हरियाली आओ वृक्ष लगाएँ’’, ‘‘चलो-रे-चलो स्वस्थ जीवन बनाएं धरती पर पौधों की लाईन लगाएँ’’, ‘‘हो-हो-हो- हाथ जोड़ बोली ले हे बचनवा येे भैया मान ला कहनवा छोड़ दी न धरती का दोहनवा’’ एवं ‘‘मानव श्रृंखला बनाएं-मानव श्रृंखला बनाएं समाज में जागृति लाएँ’’ कला जत्था के द्वारा गीतों के माध्यम से लोगों एवं प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा है।
19 जनवरी, 2020 को होने वाली मानव श्रृंखला एतिहासिक होगी-आयुक्त
- sponsored -
- sponsored -