पटना, 05 दिसम्बर। बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किषोर यादव ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत राज्य के राष्ट्रीय उच्च पथों के उन्नयन हेतु कुल 2828 करोड़ आवंटित किया गया है, जिसमें पूर्व से स्वीकृत 326 कि0मी0 राष्ट्रीय उच्च पथों के अतिरिक्त कुल 609 कि0मी0 राष्ट्रीय उच्च पथों का उन्नयन होना है। इसके तहत राज्य के बक्सर, रोहतास, भभुआ, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, सुपौल, कटिहार एवं सीतामढ़ी जिलों के राष्ट्रीय उच्च पथों का उन्नयन होना है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा और आवागमन सुगम हो पायेगी।
श्री यादव ने आज यहाँ बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पैकेज के तहत जिन नये राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है उसमें एन0एच0 120 (विक्रमगंज से डुमराँव खण्ड) के 50.00 कि0मी0 लंबाई हेतु 205.00 करोड़, एन0एच0 333ए (बरबीघा-शेखपुरा-जमुई-झाझा-सिमुलतल्ला-बांका-पंजवारा खण्ड) के 179.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 900.00 करोड़, एन0एच0 319ए (बक्सर-चैसा-मोहनियाँ पथ) के 70.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 255.00 करोड़, एन0एच0 122बी (हाजीपुर-महनार-बछवारा पथ) के 55.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 155.00 करोड़, एन0एच0 133इ (भागलपुर-ढ़ाका मोड़-हँसडीहा पथ) के 60.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 122.00 करोड़, एन0एच0 527इ (रोसड़ा-दरभंगा पथ) के 47.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 160.00 करोड़, एन0एच0 333सी (सरवन-चकाई पथ) के 16.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 03.00 करोड़, एन0एच0 327एडी (सरायगढ़-लालगंज-गणपतगंज पथ) के 11.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 25.00 करोड़, एन0एच0 131ए (मनिहारी-अमदाबाद पथ) के 33.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 190.00 करोड़ तथा एन0एच0 322 (मुसरीघरारी- समस्तीपुर-दरभंगा पथ) के 56.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 317.00 करोड़ आवंटित किया गया है।
श्री यादव ने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पैकेज के अतिरिक्त एन0एच0 122ए (सीतामढ़ी-पुपरी पथ) के 32.00 कि0मी0 लम्बाई हेतु 150.00 करोड़ आवंटित किया गया है। उक्त आवंटित राशि से इन सभी सड़कों का उन्नयन कार्य कराया जाना है।
श्री यादव ने बताया कि उपरोक्त सभी योजनाओं का कार्यान्वयन राज्य सरकार के एन0एच0 प्रमंडलों द्वारा किया जाना है। इन योजनाओं के लिए माह मार्च, 2020 तक स्वीकृति की सभी कार्रवाई पूर्ण कर निविदा प्राप्त कर लिये जाने का निदेश सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता को दे दिया गया है।
राष्ट्रीय उच्च पथों के उन्नयन हेतु केन्द्र सरकार तैयार-नंदकिशोर यादव
- sponsored -
- sponsored -