पटना, 1 अगस्त। बिहार भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की और बिहार में मुहर्रम के दौरान एक साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न मामलों में फंसाने की शिकायत की। श्री चौधरी ने बताया कि इस मामले माननीय गृह मंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए मंत्रालय की एक उच्चस्तरीय टीम भेजने का आदेश दिया है। भाजपा की इस टीम में अध्यक्ष श्री चौधरी के अलावा सांसद गोपाल जी ठाकुर, रामकृपाल यादव और अशोक यादव शामिल रहे। श्री चौधरी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील इलाकों में सरकार द्वारा सही तरीके से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने के कारण कई जिलों, कैमूर, दरभंगा, भागलपुर, गोपालगंज, अररिया, औरंगाबाद मे तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर पुलिस अब इन मामलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रामनवमी पर्व के मौके पर भी सासाराम और बिहार शरीफ में सरकार का रवैया ऐसा ही रहा था। सासाराम में तो शांति बहाली की कोशिश कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक को ही फंसाया गया।
गृह मंत्रालय की टीम मुहर्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की करेगी जांच
- sponsored -
- sponsored -